31 जुलाई 2012 - 19:30

नई दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने समाचार पत्र हिंदुस्तान टाइम्स की ईरान विरोधी खबर का खंडन करते हुए घोषणा की है कि नई दिल्ली में 13 फरवरी को हुए विस्फोट के बारे में जांच का अभी तक कोई नतीजा बरआमद नहीं हुआ है۔۔۔۔۔

भारतीय पुलिस ने नई दिल्ली में ज़ायोनी दूतावास के एक वाहन पर हमले में ईरान के शामिल होने का खंडन किया है।हिंदुस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार नई दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने समाचार पत्र हिंदुस्तान टाइम्स की ईरान विरोधी खबर का खंडन करते हुए घोषणा की है कि नई दिल्ली में 13 फरवरी को हुए विस्फोट के बारे में जांच का अभी तक कोई नतीजा बरआमद नहीं हुआ है।हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान ने ज़ायोनी राजनयिक की हत्या करने की योजना बनाई थी।इस निराधार और झूठी रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद पश्चिमी और ज़ायोनी मीडिया ने ईरान को नई दिल्ली के बम विस्फोट में लिप्त घोषित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान शुरू किया है। इससे पहले भी पश्चिम और ज़ायोनी सूत्रों के इस तरह के निराधार आरोपों का खंडन किया गया है।13 फरवरी को नई दिल्ली में ज़ायोनी दूतावास के एक वाहन पर बम हमले में एक ज़ायोनी राजनयिक की पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए थे।समाचार समाप्त........166